दिनदहाड़े होटल के सामने मारा चाकू, दो हमलावर डिटेन










पुरानी रंजिश के चलते एक 20 साल के युवक पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमला करने वाले घायल के जान-पहचान वाले ही थे। घटना दिनदहाड़े एक होटल के सामने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की है। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक हमला करते दिख रहे है।
मामला भीलवाड़ा का है। रायला थाना प्रभारी महावीर शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4 बजे हाइवे पर स्थित श्रीराम होटल के सामने कुछ युवकों के बीच झगड़ा हो गया था। युवक आपस में मारपीट पर उतारु हो गए थे। मामला इतना बढ़ा कि एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। झगड़े में रायला के रहने वाले मयंक(20) पुत्र कुंदन रेगर चाकू लगने से घायल हो गया। उसे रायला हॉस्पिटल लाया गया, जहां से महात्मा गांधी हॉस्पिटल रेफर किया गया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

