अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर पर चढ़ी, मजदूर की मौत










अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली के डिवाइडर से टकराने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक मजदूर घायल हो गया। वहीं ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। हादसा सीकर के पिपराली रोड बालाजी हॉस्पिटल के सामने हुआ।
ट्रैक्टर- ट्रॉली सत्यम ट्रेंडिग कंपनी गोराना चौराहा, सीकर की है। फर्म पर काम करने वाले 2 मजदूर व ड्राइवर ईंटों से भरी ट्रॉली को कल्याण सर्किल पर खाली कर पिपराली सर्किल की तरफ जा रहे थे। ड्राइवर तेज स्पीड से ट्रैक्टर चला रहा था। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे ट्रैक्टर की दोनों साइडों में सीटों पर बैठे मजदूर गिर गए। जिसमें एक मजदूर के ऊपर से ट्रैक्टर- ट्रॉली के टायर निकल गए जिससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

