चोरी की निकली जब्त बाइक










पुलिस की जब्त बाइक चोरी की निकली। कई दिन बीत जाने के बाद भी युवक बाइक छुड़ाने नहीं आया तो शक हुआ। युवक के घर जाकर पूछताछ करने पर मामले का खुलासा हुआ
सीकर के सदर थानाधिकारी सुनील जांगिड़ ने बताया कि 7 जुलाई को फागलवा गांव में गश्त के दौरान एक बाइक को विशाल नाम के युवक से जप्त किया गया था। करीब एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी युवक बाइक छुड़वाने के लिए नहीं आया। हाल में थाने के हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र कुमार को सूचना मिली कि युवक विशाल नायक और मुकेश बाइक की चोरी कर रहे हैं।
मामले की जानकारी पर पुलिस टीम पूछताछ के लिए विशाल के घर गई। उसने बताया कि यह बाइक उसने गांव के ही रहने वाले मुकेश से खरीदी थी, जो चोरी की है। विशाल ने पुलिस को बताया कि एक अन्य बाइक खेत में छुपाकर रखी है और एक उसके नाबालिग साथी के पास है। विशाल की निशानदेही पर पुलिस ने उन दोनों बाइक को भी जब्त कर लिया।

