किसान से 2500 रुपए घूस लेते कृषि सुपरवाइजर ट्रेप:


बाड़मेर में एसीबी ने कृषि सुपरवाइजर को ढाई हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। किसान से मुख्यमंत्री तारबंदी स्कीम के अनुदान राशि का भुगतान करने की एवज में आरोपी 5 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। सुपरवाइजर ने 2 हजार रुपए फोन-पे से लिया था। 3 हजार रुपए और मांग रहा था।

दरअसल, परिवादी ने बाड़मेर एसीबी में गोपनीय रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया था कि परिवादी के पिता के नाम से मुख्यमंत्री तारबंदी स्कीम के तहत अनुदान राशि 40 हजार रुपए का अंतिम भुगतान करवाने की एवज में कृषि सुपरवाइजर ​​​​ 5 हजार रुपए घूस मांग रहा है। खेत की जियो टैगिंग करके गया है। 6 जून को 2 हजार रुपए फोन-पे करवा लिए थे। 3 हजार रुपए और मांग रहा है। इस पर 8 सितंबर को एसीबी ने सत्यापन करवाया। कृषि सुपरवाइजर अशोक कुमार ने 2 हजार 5 सौ रुपए की डिमांड की।


CATEGORIES
Share This