10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार










भरतपुर की चिकसाना थाना पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक पिस्टल, 2 लोडेड मैगजीन, 12 कारतूस, एक बाइक बरामद की है। आरोपी नदबई थाना इलाके का वांछित आरोपी है
चिकसाना थाना अधिकारी ने बताया कि भरतपुर एसपी मृदुल कच्छावा द्वारा चलाये जा रहे आर्म्स एक्ट और इनामी बदमाशों की धरपकड़ अभियान के तहत चिकसाना थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि 10 हजार का इनामी बदमाश चिकसाना की तरफ आ रहा है।
जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद नाकाबंदी पर जय पाल (24) निवासी माझी का नगला थाना नदबई पहुंचा। जिसकी तलाशी ली तो उसके पास एक पिस्टल, 2 लोडेड मैगजीन 12 कारतूस सहित मिली। जिस पर पुलिस ने जयपाल को गिरफ्तार कर लिया और उसकी बाइक को जब्त कर लिया गया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

