16 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार










हत्या के एक मामले में 16 साल से फरार चल रहे इनामी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 1996 में पड़ोसी की हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे 1997 में सजा हुई। आरोपी ने 10 साल तक सजा काटी। उसके अच्छे आचरण को देखते हुए उसे जैतसर की ओपन जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। वर्ष 2007 में इसी ओपन जेल से आरोपी फरार हो गया था।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

