दो छात्र नेता चढ़े पानी की टंकी पर










छात्र संघ चुनाव पर रोक के बाद भरतपुर में छात्र नेता लगातार सीएम अशोक गहलोत का विरोध कर रहे हैं। छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर दो छात्र नेता सरसों मंडी स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए।
दोनों छात्रनेता राहुल उभार और देवेंद्र हथैनी सुबह करीब 11 बजे से पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं। मौके पर सीओ सिटी नगेंद्र सिंह और पुलिस जाब्ता तैनात है। वहीं सिविल डिफेंस टीम ने पानी की टंकी के चारों तरफ जाल बिछा दिया है। जिससे कोई अनहोनी न हो
CATEGORIES Bikaner Superfast News

