वैश्यावृति का विरोध करने पर बीजेपी नेता को धमकी










अलवर के थानागाजी में बीजेपी नेता व पार्षद राेहिताश घांघल को वाट्सअप कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी का ऑडियो भी घांघल ने पुलिस को दिया है। उसके साथ गांव के काफी लोग कलेक्टर-एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने साफ तौर पर कहा कि लोहा का बास गांव से लगते दो नट परिवार वैश्यावृति कराते हैं। पहले भी पुलिस की रेड पड़ चुकी है। जेल जा चुके हैं। अब वापस वैश्यावृति करने लग गए। विरोध करने पर गांव वालों पर एससी एक्ट के तहत केस दर्ज करा देते हैं। डीएसपी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

