सैन मंदिर में भगवान शिव का किया बर्फ से श्रृंगार










चूरू के भाईजी चौक स्थित सैन मंदिर में सावन माह के सोमवार की रात को भगवान शिव का बर्फ से आकर्षक श्रृंगार किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में बर्फ से शिवलिंग तैयार किया गया। तिरंगे के रंग में बर्फ को तैयार कर भगवान शिव का मनमोहक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और सैन जी महाराज की आरती कर भजनों की प्रस्तुति दी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

