पेट्रोल पंप मालिक पर दामाद ने कराया हमला:जान से मारने के लिए 1.20 लाख में दी सुपारी










आसपुर थाना क्षेत्र के पूंजपुर में सागवाड़ा-आसपुर मुख्य सड़क पर पेट्रोल पंप मालिक पर तलवार से हमले के आरोपी को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पंप मालिक का दामाद ही निकला। अरोपी की पत्नी अनबन के चलते अपने पीहर ही रह रही थी। इसे लेकर ससुर से खफा था।
पंप मालिक ने बताया कि उसकी बेटी रीना नर्स हैं। खेरवाड़ा निवासी सत्यजीत से 2013 में शादी करवाई थी। चार साल तो सब कुछ ठीक रहा। सत्यजीत ने दूसरी महिला से शादी कर ली थी। ऐसे में मेरी बेटी के साथ रोज झगड़ा करता था। इसी बीच मेरी बेटी की नौकरी पर होम लोन लेकर मकान बनाया। बाद में लड़ाई झगडे़ को लेकर एक दो बार सामाजिक तौर पर निपटारा भी हुआ। लेकिन फिर भी अपनी आदतों में सुधार नहीं होने से बेटी का ट्रांसफर एक वर्ष पूर्व खोड़न बांसवाड़ा करवा दिया। मकान के लाने की किश्त भरनी बंद कर दी। जिससे मकान के नीलामी होने के नोटिस मिलने चालू हो गए। बेटी के 9 साल की एक बेटी और 5 साल का बेटा है

