जयपुर में मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स को पीटा:










जयपुर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे 2 छात्रों के साथ सिक्योरिटी गार्डों ने मारपीट की। मारपीट में छात्रों को काफी चोटें आई है और शरीर पर जगह-जगह निशान बन गए। आरोपियों ने छात्रों से उनकी घड़ियां, सोने की चैन, पर्स और करीब 12 हजार रुपए नकदी छीन ली। पीड़ित छात्रों ने इस बारे में मैनेजमेंट को शिकायत की, लेकिन गार्डों पर कोई एक्शन नहीं लिया। अब पीड़ित छात्रों ने परिजनों के साथ शिवदासपुरा थाने में शिकायत दी है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

