शिक्षा मंत्री ने किया गंगाशहर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण


शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने गंगाशहर में नवनिर्मित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का बुधवार देर शाम लोकार्पण किया। एनएचएम ने 4 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से ट्रक यूनियन एसोसिएशन की जमीन पर इसका निर्माण किया है। डॉ. कल्ला ने कहा कि ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने करीब साढे तीन बीघा जमीन अस्पताल निर्माण के लिए दी है। अस्पताल में डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से चिकित्सकीय उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। अब यहां 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेगी। 30 बेडेड अस्पताल के रूप में काम करेगा। इससे गंगाशहर, भीनासर, किसमीदेसर, सुजानदेसर, श्रीरामसर और इसकी आसपास की कॉलोनियों के हजारों लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।


CATEGORIES
Share This