हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर बीकानेर बार एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन


बीकानेर | बीकानेर बार एसोसिएशन की तरफ से गुरुवार को बीकानेर में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर जिला कलेक्टर और जिला सेशन न्यायाधीश को ज्ञापन दिया गया। सचिव भंवर बिश्नोई के नेतृत्व में उन्होंने राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्य न्यायाधिपति के नाम का ज्ञापन दिया। संयुक्त सचिव हरीश ओझा ने बताया कि इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सतपाल साहू, सुरेंद्र पाल शर्मा, भागीरथ मान, रक्षपाल बिश्नोई, जयचंद सारस्वत, अंजू साचान, मनीराम कासनिया, प्रेम गोदारा आदि उपस्थित थे


CATEGORIES
Share This