रोडवेजकर्मियों ने रैली निकाल प्रदर्शन किया










अलवर राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 11 सूत्री मांगों को लेकर यूनियन से जुड़े से रोडवेजकर्मियों ने बुधवार को बस स्टैंड पर रैली निकाल प्रदर्शन किया। मांगे नहीं मानने पर 5 सितंबर को एक दिन की हड़ताल की चेतावनी दी है। अलवर आगार कार्यालय के समीप स्थित माता मंदिर से रैली शुरू होकर मत्स्य नगर आगार आगार के स्टैंड पर पहुंची। इसके बाद अलवर आगार के स्टैंड पर प्रदर्शन किया। रैली में शामिल रोडवेज कर्मचारी राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कर रहे थे।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

