लेह-लद्दाख में शहीद हुए जवान का शव पहुंचा गांव:पार्थिव देह देखकर पत्नी हुई बेसुध, 3 महीने पहले आए थे परिवार से मिलने










लेह-लद्दाख में शहीद हुए चित्तौड़गढ़ के जवान लादूलाल सुखवाल आज दोपहर उनके पैतृक गांव में पहुंचा। शहीद पति की पार्थिव देह देखकर वीरांगना का बुरा हाल हो गया। सेना के जवानों और परिवार ने उन्हें संभाला। जवान के शहीद होने की जानकारी परिवार को बुधवार को लगी थी। बुजुर्ग माता-पिता भी अपने जवान बेटे का शव देखकर बेसुध हो गए। बड़े बेटे ने उन्हें संभाला।
चित्तौड़गढ़ के उपखंड के रूप गांव के रहने वाले जवान लादूलाल सुखवाल 15 अगस्त के दिन लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान बैटल कैजुअल्टी में शहीद हुए थे। सेना 16 अगस्त को पार्थिव देह लेकर दिल्ली पहुंची थी। दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव उदयपुर भेजा गया था। रात होने के कारण आज सुबह उनके गांव लाया गया। दो दिन से परिवार पार्थिव देह के इंतजार में था। वे 16 राजपूत रेजीमेंट में नायक के पद पर तैनात थे।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

