छात्र संघ चुनाव के लिए स्टूडेंट्स-पुलिस में धक्का- मुक्की


छात्र संघ चुनाव की मांग करते हुए गुरुवार को एक बार फिर स्टूडेंट्स कलेक्ट्रेट पहुंचे। इन लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने की कोशिश की तो उन्हें पुलिस के विरोध का सामना करना पड़ा। कलेक्ट्रेट के गेट पर तैनात जाब्ते ने स्टूडेंट्स को रोका तो धक्का मुक्की का माहौल हो गया। एक दो स्टूडेंट्स सड़क पर गिर गए। इससे एक बार स्टूडेंट्स पीछ हटे और बाद में इन लोगों ने कलेक्ट्रेट के गेट पर सभा की।


CATEGORIES
Share This