बाइक चोरी का आरोपी पकड़ा


उदयपुर की अंबामाता थाना पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी करने के आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी डॉ हनवंतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इन्द्रा कॉलोनी निवासी थाना बिछवाल बीकानेर निवासी आरोपी 25 वर्षिय विकास जाट पिता दयाराम को गिरफ्तार किया गया है।

प्रार्थी ने 4 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि सुखाड़िया सर्कल स्थित खाने की स्टॉल के पास उसने अपनी मोटर साइकिल खड़ी की थी। करीब 15 मिनट बाद बाद स्टॉल से बाहर आया तो मोटरसाइकिल गायब मिली।

मामले में एसपी भुवन भूषण यादव ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद एएसपी अनंत कुमार और डिप्टी चेतना भाटी के निर्देशन में टीम बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आरोपी विकास जाट को गिरफ्तार करते हुए उससे चोरी की मोटरइसाकिल बरामद की है।


CATEGORIES
Share This