युवक ने खुद को मारा चाकू


सरवाड़ कस्बे में रहने वाले युवक ने गुरुवार सुबह खुद को चाकू मार कर जख्मी कर लिया। उसके पिता ने उससे शादी के लिए उधार दी गई रकम को चुकाने को कहा था। इसे लेकर एक दिन पहले बुधवार को भी परिवार में विवाद हुआ था। बार-बार पिता की इस डिमांड से नाराज होकर युवक ने यह कदम उठा लिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घायल युवक को परिजन अजमेर के जेएलएन अस्पताल लेकर आए हैं, जहां उसका उपचार चल रहा है


CATEGORIES
Share This