भाजपा महिला मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:










बीजेपी महिला मोर्चा ने गुरुवार को अजमेर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता व अजमेर दक्षिण की विधायक अनिता भदेल के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इस मौके पर विधायक भदेल ने कहा कि सत्ता के नशे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मदहोश हैं, उन्हें महिलाओं की चिंता ही नहीं है। अब इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

