युवती संग जबरदस्ती लिए फेरे, फिर गैंगरेप










खेत से 19 वर्षीय एक युवती को नकाबपोश बदमाश किडनैप कर ले गए। फिर युवती से मारपीट की, जबरन उसकी शादी करवाई गई। शादी के बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया। मामला बालोतरा जिले के गिड़ा थाना इलाके का है।
पुलिस ने किडनैप के 7 दिन बाद युवती को डिटेन कर लिया। पुलिस ने कोर्ट में युवती के बयान दर्ज कराए और मेडिकल करवाया। पुलिस ने एक युवक को भी डिटेन किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार इससे पहले युवती के भाई ने आरोपी की बहन के साथ भाग कर शादी कर ली थी
CATEGORIES Bikaner Superfast News

