कोटा में डेंगू का आंकड़ा 300 के पार:










जिले में अगस्त के महीने में डेंगू का आंकड़ा 300 के पार पहुंच गया है। बुधवार को डेंगू के 16 नए मरीज सामने आए। जबकि स्क्रब टायफस के 3 नए मरीज मिले। जिले में इस साल डेंगू के 308 मामले सामने आ चुके है। जबकि स्क्रब टायफस के 71 केस रिपोर्ट हुए है। स्क्रब टायफस से एक महिला की मौत हो चुकी।
इधर लगातार बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में डेंगू के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों को कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। बिरला ने डेंगू की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत बताते हुए जागरूक होने की बात कहीं।
कलेक्टर बोले- बाहर नहीं,घरों व हॉस्टल में पनप रहा डेंगू
कलेक्टर ओपी बुनकर ने कहा कि बैठक में डेंगू की रोकथाम के प्रयासों की जानकारी लोकसभा स्पीकर को दी है विभाग के प्रयास से लोकसभा स्पीकर संतुष्ट दिखे। विभाग की कोशिशों से पिछले एक हफ्ते में डेंगू के मामले में कमी आई है। लोगों में अवेयरनेस भी बड़ी है। अगले कुछ दिन में डेंगू के केस आना बंद हो जाएंगे। ओपी बुनकर ने कहा कि डेंगू का मच्छर बाहर नहीं है, घरों व हॉस्टलों के अंदर है। बाहर मच्छर नहीं पनप रहा। इसलिए फॉगिंग के बजाय टेमीफास व पायरेथम डाला जाए तो ज्यादा असर होगा। इस सम्बंध में हॉस्टल संचालकों को निर्देश जारी किया जाएगा।

