मूंडवा में बाइक का बैलेंस बिगड़ा, मां-बेटा घायल:










रविवार को मारवाड़ मूंडवा में संतुलन बिगड़ने पर बाइक सवार मां-बेटा गिर गए। जिससे उनके सिर पर चोट आ गई। हादसा भड़ाणा बाइपास पर हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार इंद्रा पत्नी बंकटलाल और चंदन पुत्र बंकटलाल नागौर से सांजु जा रहे थे। इसी दौरान मूंडवा से निकलने बाद आगे भड़ाणा बाईपास से संतुलन बिगड़ने से फिसल गए। जिससे इनके सिर पर चोट लग गई। सूचना पर 108 चालक मंगलाराम और ईएमटी रामकिशोर ग्वाला मौके पर पहुंचे और घायलों को मूंडवा अस्पताल लेकर भर्ती कराया। जहां से डॉ. राकेश सिराही ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर नागौर के लिए रेफर कर दिया।
गौरतलब है कि हादसे के समय वहां से गुजर रहे मूंडवा तहसीलदार मन्नीराम खीचड़ ने रूककर चोटग्रस्त मां-बेटे संभाला और अस्पताल पहुंचाया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

