अनुसूचित जाति वित्त आयोग अध्यक्ष पहुंचे मेड़ता:


अनुसूचित जाति वित्त आयोग के चेयरमैन दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री और एलडीएम अध्यक्ष डॉ. शंकर यादव मेड़ता पहुंचे। यादव ने कहा कि कांग्रेस ने देश की सभी सुरक्षित सीटों पर लीडरशिप डलवपमेंट मिशन का कार्यक्रम चलाया है। इस मिशन का उद्देश्य है कि अनुसूचित जाति में नए नेतृत्व की तलाश की जाए और जो युवा लोग योग्य है और राजनीति की मुख्य धारा में नहीं आए है उनको आगे लाया जाए। साथ ही पार्टी की रीति-नीति व योजनाओं से लोगों से अवगत करवाया जा सके।


CATEGORIES
Share This