मार्बल पर रॉयल्टी ठगी गिरोह का पर्दाफाश


मकराना पुलिस ने मार्बल पर रॉयल्टी की ठगी कर सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं एक को हिरासत में लिया है। उनके पास से रॉयल्टी चुकता की नकली रसीदें मिली है। खान विभाग से तस्दीक करवाने पर रसीदें नकली होना बताई है। रॉयल्टी चोरी और ठगी का खेल पिछले सात माह से चल रहा था। खान विभाग की ओर से खनि कार्यदेशक अजीत सिंह ने आरोपी सुरेश चौहान पुत्र हड़मान चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।


CATEGORIES
Share This