हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटकी मिली युवती:UPSC की तैयारी कर रही थी, 2 सरकारी नौकरी के लिए हो चुका था सिलेक्शन


संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रही युवती ने शनिवार को सुसाइड कर लिया। उसके मोबाइल फोन के कवर से पुलिस ने एक नोट भी बरामद किया है। नोट को पढ़ने के बाद पुलिस भी दुविधा में है। नोट पढ़कर ऐसा लग रहा है, जैसे कि किसी दूसरे व्यक्ति ने लिखा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या देखने से यह लगता है कि हैंडराइटिंग युवती की ही है। उधर, युवती के पिता ने इस मामले की जांच के लिए पुलिस को रिपोर्ट दी है। मामला हनुमानगढ़ के टाउन इलाके का है।


CATEGORIES
Share This