नाले में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत:










उदयपुर जिले के कोटड़ा क्षेत्र में एक किशोर की नाले में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। कोटडा थाना क्षेत्र के उमरिया ग्राम पंचायत के अम्बादेह निवासी मोहन लाल खैर का 13 वर्षीय पुत्र ललित घर के पास नाले में नहाने गया था। जब देर तक नहीं लौटा तो घर व आसपास के लोगों ने नाले में देखा तो शव नाले में तैर रहा था। ग्रामीणों के अनुसार रविवार दोपहर ललित अकेले ही घर के पास नाले में नहाने गया था। नहाते समय गहराई में जाने के कारण पानी में डूब गया। लोग पहुंचे तो नाले में उनको एक शव दिखा। जब पानी में अंदर गए तो देखा कि वह ललित था। इस पर किशोर के परिजन को सूचना दी और ललित को बाहर निकाल कर लाए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

