बॉलीवुड की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर पहुंची दरगाह










बॉलीवुड की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर शनिवार को विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पहुचीं। खादिमों के द्वारा उन्हें जियारत करवाई गई। एकता कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की कामयाबी को लेकर दुआ मांगी। मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर के दरगाह में पहुंचने के बाद उनके चाहने वालों के द्वारा फोटो खिंचवाने के लिए भीड़ लग गई।
बॉलीवुड और टीवी सीरियल की मशहूर प्रड्यूसर एकता कपूर शनिवार को विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पहुंची। दरगाह के खादिमों के द्वारा उनका स्वागत किया गया। एकता कपूर के द्वारा चादर पेश कर अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की कामयाबी को लेकर दुआ मांगी। जियारत के बाद खादिमों के द्वारा उनकी दस्तारबंदी कर उन्हें तबरुक भेट दिया गया।
मीडिया से बातचीत में एकता कपूर ने कहा कि हर साल ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में दुआ मांगने के लिए आती हैं। इस बार भी उन्हें दरगाह में आने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि दरगाह में आने वाले सभी लोगों की दुआएं पूरी होती हैं। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म को लेकर दुआ मांगी है। इसके साथ ही देश में अमन चैन शांति भाईचारा बना रहे इसे लेकर की दुआ मांगी गई है। एकता कपूर के दरगाह में पहुंचने के बाद उनके चाहने वालों के द्वारा फोटो खिंचवाने के लिए भीड़ लग गई।

