ट्रैक्टर के शोरूम से 21 बैटरियां हुई चोरी


अजमेर के आदर्श नगर थाना अंतर्गत परबतपुरा बाईपास पर स्थित ट्रैक्टर के शोरूम में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने देर रात ट्रैक्टर से करीब 21 बैटरियां चोरी कर फरार हो गए। वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले में शोरूम के सेंटर इंचार्ज के द्वारा आदर्श नगर थाने में इसकी शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This