शराब के नशे में लगाया फंदा:बेटी ने दरवाजा खटखटाया, नहीं खोला


कोटा के दादाबाडी थाना इलाके में एक अधेड़ ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह शराब के नशे में बताया जा रहा था। उसने तीन बार पहले भी सुसाइड की कोशिश की थी। फिलहाल कारणों का पता नही लग सका है। मामले के अनुसार बालाकुंड का रहने वाला रामभरोसे (45) ने बल्ली पर गले में कपड़ा लगाकर आत्महत्या कर ली

रामभरोसे बालाकुण्ड में परिवार सहित रहता था। उसके एक लड़का व तीन लड़कियां हैं। शुक्रवार शाम को वह कटिंग कराकर घर पहुंचा और सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसकी बेटी उसे उठाने के लिए गई तो अंदर से कुंडी लगी हुई थी। अंदर से कोई जवाब नहीं आने पर पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो वह साफ से गले मे फंदा लगाकर लटका हुआ मिला। बड़े भाई ने बताया कि वह शराब का आदी था। पहले भी 3 बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। यह चौथी बार था।

पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवा दिया और घरवालों के सुपुर्द कर दिया। आत्महत्या के कारणों को लेकर अभी तक कुछ साफ नही है हालांकि बताया जा रहा है कि वह किसी बात को लेकर तनाव में था। पुलिस कारणों की जांच में जुटी है।


CATEGORIES
Share This