दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद दिखा चोर:


अंडरपास के पास खड़ी बाइक को दिनदहाड़े चुराने का मामला सामने आया है चोरी की वारदात बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कैमरे में एक चोर बाइक ले जाता दिखाई दे रहा है घटना सीकर के रानोली थाना क्षेत्र की है

रोहित सैन (21), जीणमाता ने बताया कि उसने अपनी बाइक एमसी बालाजी अंडरपास के पास खड़ी की थी। उसके बाद जयपुर चला गया था। जयपुर से वापस लौटा तो अंडरपास के पास अपनी बाइक नहीं मिली

आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चैक किए तो चोर बाइक चोरी करता दिखाई दिया पुलिस ने बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश करने में जुटी है एएसआई पोखरमल मामले की जांच कर रहे हैं


CATEGORIES
Share This