नोखा अस्पताल में नर्सेज की गेट मीटिंग


राजस्थान नर्सेज सयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले लगातार आज राज्यव्यापी आह्वान पर सोमवार को ब्लॉक सयोजक अनिल दायमा के नेतृत्व में राजकीय जिला अस्पताल नोखा के मुख्यद्वार पर गेट मिटिंग करते हुए नर्सेज लामबंदी अभियान को तेज किया। गेट मीटिंग में बस्तीराम, सत्यनारायण, आसू सिंह, जेठाराम, मांगीलाल सहित नर्सेज कर्मियों ने भाग लिया।

ब्लॉक सयोजक अनिल कुमार दायमा ने बताया कि संविदा और निविदा भर्ती के नाम पर नर्सेज का शोषण बंद हो। साथ ही समस्त संविदा कर्मियों को सरकार नियमित करे और उनके संविदा सेवा काल का नोशनल लाभ दिया जाए। नर्सेज वेतन विसंगति, संविदा नर्सेज का नियमितीकरण, नर्सिंग निदेशालय की स्थापना, प्राथमिक उपचार का अधिकार, कैडररिव्यू, समयबद पदोन्नति, नर्सिंग ट्यूटर एएनएमएलएचवी का पदनाम परिवर्तन, नर्सिंग छात्रों के स्टाई फंड में वृद्धि सहित अन्य मांगे शामिल है। तहसील अध्य्क्ष अनिल कुमार दायमा ने बताया कि 24 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 8 से 10 गेट मीटिंग होगी और पूर्ण कार्यबहिष्कार रहेगा आपातकालीन सेवाएं भी बंद रहेगी। अनिल कुमार दायमा ने बताया कि 25 अगस्त को सम्पूर्ण राजस्थान के नर्सेज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।


CATEGORIES
Share This