दूध से झुलसे दो साल के मासूम की मौत:


कोटा के बपावर थाना क्षेत्र में गर्म दूध से झुलसे दो साल के मासूम की उपचार के दौरान रविवार देर रात अस्पताल में मौत हो गई। मासूम तरुण आंगन में खेल रहा था। पास में ही चूल्हे पर भगोने में दूध गर्म हो रहा था। बच्चे ने खेलते-खेलते गर्म दूध के भगोने को पकड़ लिया। दूध तरुण के ऊपर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। घटना 12 दिन पहले की बपावर कला गांव की है। तरुण का कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।


CATEGORIES
Share This