आज का राशिफल


मेष – FOUR OF WANDS

सकारात्मकता की वजह से आपकी सोच में बदलाव हो सकता है। जिन लोगों के साथ विवाद है, उन्हें आपसी सामंजस्य से सुलझाएं। मित्र की मदद और सुझावों पर ध्यान देते रहें। सकारात्मक लोगों के साथ जुड़े रहने से आप अपने जीवन के लिए फोकस बढ़ाएंगे।

वृषभ – TWO OF SWORDS

जब तक किसी काम की पूरी जानकारी नहीं मिलती है, तब तक कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए खुद में जरूरी बदलाव करें। दूसरों की बातों पर तुरंत विश्वास न करें। जब तक दुविधा दूर नहीं होती हैं, तब तक नई जिम्मेदारियां स्वीकार न करें।

मिथुन – THE DEVIL

व्यक्तिगत जीवन में बदलाव करने के लिए सोच-विचार के बाद आगे बढ़ें। जिस व्यक्ति के साथ बातचीत करना चाहते हैं, उसके सामने अपनी भावनाओं को प्रकट करें। आपको उस व्यक्ति से मदद मिलेगी। एक-दूसरे के साथ के संबंध सुधरेंगे। चिंताएं छोड़कर केवल जिम्मेदारियों पर ध्यान दें
कर्क – EIGHT OF PENTACLES

अभी तक किए गए प्रयत्नों से आप अपने विचारों पर काम कर पाएंगे। फिलहाल तय किए गए लक्ष्य पर ध्यान दें। आपके स्वभाव और व्यक्तित्व में बदलाव करने के बाद ही लक्ष्य पूरे हो सकते हैं। परिवार में सभी की मदद नहीं मिल पाएगी। आलोचनाओं पर ध्यान न दें। सकारात्मक रहें।

सिंह – TWO OF CUPS

पुराने विवाद खत्म होंगे। आप अपने नियम और उसूलों पर समझौता नहीं कर पाएंगे। लोगों से मिलने वाली प्रशंसा की वजह से खुद के लिए विश्वास बना रहेगा। जिन लोगों से मदद प्राप्त होती है, उनके लिए आभारी रहें और उनकी जरूरत के समय मदद जरूर करें

कन्या – THE HIGH PRIESTESS

व्यक्तिगत जीवन में सही-गलत का फैसला करते समय तकलीफें बढ़ सकती हैं। काम पर ध्यान देते रहें, साथ में अपनी सोच सकारात्मक बनाएं। परिवार के किसी व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। फिलहाल समस्याएं पूरी तरह से नहीं सुलझ पाएंगी। छोटी-छोटी बातों में आ रहे बदलाव की वजह से आगे लाभ मिल सकता है।

तुला – STRENGTH

इच्छाशक्ति के बल पर काफी कुछ मिला है, वर्तमान में भी इच्छाशक्ति के जरिए ही आपके काम पूरे हो सकते हैं। गलत बातों पर ध्यान देने से आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। किन कामों में आगे बढ़ना है और किन कामों को छोड़ना है, इस बात को समझना होगा। दूसरों के सुझावों पर ध्यान दें।

वृश्चिक – TEN OF SWORDS

जरूरत से अधिक विचार करने से आपकी तकलीफें बढ़ सकती हैं। परिस्थिति कठिन हो सकती है, आपको धैर्य रखना होगा। दूसरों की बातों की वजह से निराशा हो सकती है। अपने अनुभव के आधार पर काम करेंगे तो बेहतर रहेगा।

धनु – QUEEN OF PENTACLES

सिर्फ पैसों को महत्व देने से रिलेशनशिप बिगड़ सकती है। अपनी क्षमता के अनुसार लोगों की मदद करते रहेंगे। जिन बातों में आपको सुधार नजर आ रहा है, उन पर ध्यान दें। आत्म विश्वास बढ़ाने की कोशिश करें। किसी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय उनके आत्मसम्मान को ठेस न पहुंचे, इस बात का ध्यान रखें।

मकर – TEMPERANCE

हालात का अवलोकन करके जीवन में बदलाव करें। भावनाओं से अधिक विचारों को महत्व देने की वजह से कई लोग दुखी हो सकते हैं। जिन कामों में कठिनाइयां महसूस हो रही हैं, उन्हें अपने पुराने अनुभव से ठीक करने की कोशिश करें। अपना व्यक्तिगत दायरा बढ़ाएं, नए अनुभव लेने की कोशिश करें।

कुंभ – KING OF SWORDS

अपने जीवन में डिसिप्लिन बनाने की कोशिश करें। आपकी अपेक्षाओं का बोझ करीबी लोगों पर न बने, इस बात का ध्यान रखें। आपकी कटुता की वजह से लोग नाराज हो सकते हैं। काम में प्रगति प्राप्त होगी। व्यक्तिगत संबंधों पर भी ध्यान देने की कोशिश करते रहें।

मीन – THE CHARIOT

जिन कामों में स्थिरता है, उन पर ध्यान दें और आगे की योजना बनाएं। पैसों से संबंधित रिस्क न लें। सही तरीके से निवेश करें। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने की कोशिश करें। जीवन शैली बदलने वाली खरीदारी हो सकती है, लेकिन निवेश पर भी ध्यान देना होगा।


CATEGORIES
Share This