झिलाय रोड पर शराब की अवैध ब्रांच पर छापेमारी:










निवाई की पुलिस ने अवैध रूप से अंग्रेजी और देसी शराब बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से कई ब्रांड की देसी और अंग्रेजी शराब जब्त की है।
प्रशिक्षु थाना अधिकारी कृतिका यादव आरपीएस ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि झिलाय रोड पर ढाणी जुगलपुरा में अवैध रूप से चलाई जा रही शाखा से अंग्रेजी और देसी शराब बेची जा रही है। इस पर पुलिस ने छापा मारकर देसी और अंग्रेजी शराब की 91 बोतल, 28 केन बियर, 1221 पव्वे, 55 अद्धे अलग-अलग ब्रांड के जब्त किए है।
इस मामले में आरोपी रामचरण मीणा निवासी खलीलाबाद थाना बरोनी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में चल रही अवैध ब्रांच के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

