तेज रफ्तार वैगनआर ने अर्टिगा कार को मारी टक्कर










सामोद थाना क्षेत्र में निमड़ी रोड पर तेज रफ्तार वैगनआर ने अर्टिगा कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। गनीमत रही हादसे में कार ड्राइवर सामोद रोड नीमड़ी निवासी नवीन सैनी सुरक्षित बच गया। हालांकि हादसे में कार पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

