आज का राशिफल


मेष – NINE OF WANDS

जिस काम से आपको तकलीफ हो रही है, उसे सुधारने की कोशिश करें। अशांत करने वाली बातों से दूर रहें। नकारात्मक विचारों की वजह से रुकावटें बढ़ रही हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाएंगे तो कई दिक्कतें दूर हो सकती हैं।

वृषभ – ACE OF PENTACLES

फायदा होगा। नया आर्थिक स्रोत मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन के कारण बड़ा फायदा हो सकता है। परिवार के लोगों से संबंधित जो जिम्मेदारी से छुटकारा मिल सकता है। महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। साथियों से प्रशंसा मिल सकती है। परिवार से संबंधित समस्याएं सुलझ सकती हैं।

मिथुन – THE LOVERS

कमजोरी दूर होगी और महत्वपूर्ण व्यक्ति का साथ मिलने से आपका विश्वास भी बढ़ेगा। जिस काम को पूरा करना चाहते हैं, उस बारे में सोच-विचार करें। कोई मौका जल्दी ही मिलेगा। फिलहाल छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें। बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जीवन में एक नई शुरुआत हो सकती है।

कर्क – DEATH

पुरानी बातें भूल कर आगे बढ़ें। अपनी भावनाओं को समझें। समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। पुरानी बातों की वजह से ही आपका नुकसान हो सकता है। अनजाने डर की वजह से महत्वपूर्ण निर्णय लेना कठिन महसूस होगा। मित्रों से मिल रहे साथ के कारण सही बातों पर टिके रहना मुश्किल लगेगा। जीवन में बड़ा बदलाव करने के लिए डिसिप्लिन के साथ काम करते रहें।

सिंह – ACE OF WANDS

नई शुरुआत करने से पहले लाभ-हानि पर ध्यान दें। दिन की शुरुआत से उत्साह रहेगा। आपकी सकारात्मकता की वजह से आसपास के लोगों को भी ऊर्जा मिलेगी। करीबी लोगों की प्रगति पर ध्यान देने की कोशिश करें

कन्या – FOUR OF SWORDS

शारीरिक बदलाव की वजह से आपकी सोच भी बदल सकती है। चिंता के कारण निराशा बढ़ सकती है। जिम्मेदारियां स्वीकारें और सोच-समझकर उन्हें पूरा करें। लोगों की जरूरतों को अधिक महत्व देकर खुद को नजरअंदाज न करें।

तुला – TEN OF SWORDS

संयम न होने से नकारात्मकता बढ़ेगी। चिंताएं आप पर हावी भी हो सकती है। परिवार में विवाद होने की संभावना है। केवल अपनी बातों को महत्व देकर अन्य लोगों को नजरअंदाज करेंगे तो वे नाराज हो सकते हैं।
वृश्चिक – TEMPERANCE

भावनाओं से जुड़ी बातों के कारण खुद को कमजोर न बनने दें। जो निर्णय सही हैं, उन पर टिके रहें। आपके कामों की वजह से दूसरों को प्रेरणा मिल सकती है। जिस प्रकार से आप काम पर ध्यान दे रहे हैं, उसी प्रकार से आध्यात्मिक बातों पर भी ध्यान देंगे तो बेहतर रहेगा।
धनु – KNIGHT OF PENTACLES

पैसों का इस्तेमाल सही तरीके से करें। जीवन में स्थिरता बनाए रखने पर ध्यान दें। फिलहाल बड़ा लाभ हासिल करने के लिए बड़ा जोखिम लेना पड़ सकता है, लेकिन जोखिम लेने से बचें, नुकसान होने की संभावना है। खुद के लिए अपेक्षाओं का बोझ महसूस होने लगेगा। आज खुद को राहत देने की कोशिश करें।

मकर – THE SUN

बड़ी समस्याओं को सुलझाने का हल मिलेगा, इस कारण जो रुकावटें महसूस हो रही हैं, वह दूर हो सकती हैं। विचारों में स्पष्टता होने से बड़े निर्णय ले पाएंगे और उन पर तुरंत काम शुरू करेंगे। परिवार के बच्चों की वजह से आनंद मिलेगा। किसी करीबी व्यक्ति को मिली सफलता से सकारात्मकता का अनुभव होगा।

कुंभ – NINE OF SWORDS

खुद की गलतियों का पछतावा करने से ज्यादा बदलाव करने पर जोर दें। खुद के विचारों की वजह से काम से अधिक चिंता में वक्त बर्बाद हो रहा है। जिन समस्याओं का समाधान नहीं मिल रहा है, उन्हें बदलने की जिद न करें। वर्तमान समय आपको क्या सीख दे रहा है, इस बात को समझना होगा।

मीन – THREE OF PENTACLES

किसी भी योजना पर अमल करने से पहले अनुभवी लोगों के साथ चर्चा जरूर करें, ताकि गलतियों को टाला जा सके। वक्त महत्वपूर्ण है, इसका ठीक से उपयोग करने की आवश्यकता है। अपने स्किल्स को बेहतरीन बनाएं।


CATEGORIES
Share This