जानलेवा हमले आरोप में सगे भाई गिरफ्तार


कोटा की कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों भाई सोमवार को रोड़ पर खड़े होकर नशा कर रहे थे। टोकने ने दोनों भाइयों ने पड़ोसी पर चाकू से हमला कर महिला समेत तीन को घायल कर दिया था। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी लक्की उर्फ कौशल (25) व राजेश उर्फ मनमोहन (22) निवासी ओम बन्ना मंदिर के पास चंबल कॉलोनी को गिरफ्तार किया। उनके पास से वारदात में काम मे लिया गया चाकू बरामद किया।


CATEGORIES
Share This