सुसाइड करने पहुंची महिला को पुलिसकर्मी ने बचाया:










कोटा के नयापुरा थाना इलाके में एक महिला ने चंबल नदी में कूदने की कोशिश की। गनीमत रही कि उसी दौरान एक पुलिसकर्मी वहां से गुजर रहा था, उसने देखा तो तुरंत महिला को रोका और कंट्रोल रूम पर जानकारी देकर थाने पहुंचाया। महिला अपने पति से परेशान थी। कॉन्स्टेबल अशोक ने बताया कि उसकी ड्यूटी फिलहाल पुलिस लाइन में लगी हुई थी।
वह किसी काम से कुन्हाड़ी की तरफ जा रहा था। इस दौरान चंबल पुलिया पर एक महिला को देखा जो पुलिया की दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी। शक होने पर अशोक ने बाइक रोक दी और महिला के पास जाने लगा। इसी दौरान महिला दीवार पर चढ़ गई। अशोक ने दौड़कर महिला को पकड़ा और कंट्रोल रूम को मामले की जानकारी दी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

