अजमेर में बंदरों को पकड़ने के 15 लाख मिलेंगे










अजमेर में बंदरों के आतंक से निजात पाने के लिए अजमेर नगर निगम ने बंदर पकड़ने का वर्कऑर्डर जारी किया है। 15 लाख के इस वर्कऑर्डर में 1900 रुपए प्रति बंदर के हिसाब से निगम इस फर्म को पेमेंट करेगा। आगामी 1 सितंबर से जयपुर की फर्म बंदर पकड़ना शुरू कर देगी। बंदर पकड़ने के बाद कहां छोड़ा जाना है, इस बारे में वन विभाग दिशा-निर्देश देगा। शहर से करीब 40 से 50 किमी दूर जंगलों में इन बंदरों को छोड़ा जाएगा ताकि बंदर दुबारा शहर की ओर ना आ सकें।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

