घर में घुसकर किया जानलेवा हमला










घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है आरोपी घर का गेट तोड़कर अंदर घुसा और सो रहे व्यक्ति पर अचानक से हमला कर दिया घटना सीकर के रामगढ़ सेठान थाना क्षेत्र की है
पुलिस को दी रिपोर्ट में विशाल सिंह (60) रामगढ़ सेठान ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था इस दौरान रात के करीब 11 बजे आरोपी उनके घर का गेट तोड़कर अंदर घुसा और आते ही विशाल सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया
इस जानलेवा हमले में विशाल सिंह का हाथ फट गया और उसे काफी अंदरूनी चोटें लगी विशाल सिंह ने शोर मचाया तो उसके परिवार वाले आ गए जिन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग गया विशाल सिंह ने रात 1 बजे घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मेडिकल कराया l
फिलहाल पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर जा शुरू कर दी है मामले की जांच हेड कांस्टेबल श्रवणराम कर रहे हैं

