8 महीने में पुलिस ने कराया 1 करोड़ का फायदा










कई बार जाने-अनजाने में साइबर फ्रॉड का शिकार होने वाले लोगों के लिए जोधपुर ग्रामीण पुलिस पिछले 8 महीने में बड़ी मददगार साबित हुई है। जोधपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पिछले 8 महीना में साइबर फ्रॉड के आंकड़े देखे तो हर दिन करीब चार लोग इसका शिकार होते हैं। खास बात है कि पुलिस ने अधिकांश मामलों में लोगों के पैसे रिफंड करवाए हैं। करीब 76 लाख का फ्रॉड होने से पुलिस ने बचाया है तो वही 22 लाख से ज्यादा की राशि को रिफंड भी करवाया है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

