सोता रहा परिवार, दीवार कूदकर घर में घुसे चोर:अलमारी के ताले तोड़कर सोने- चांदी के जेवरात व हजारों का कैश चोरी कर ले गए










घर में घुसकर सोने- चांदी के जेवरात व कैश चुराने का मामला सामने आया है l चोर मकान के पीछे वाली दीवार कूद कर मकान में घुसे और चोरी कर भाग गए घटना सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र की है
मकान मालिक राजेंद्र प्रसाद (40) लक्ष्मणगढ़ ने बताया कि रात को चोर मकान के पीछे वाली दीवार कूद कर घर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया l जिस कमरे में चोरों ने चोरी की उसके साथ वाले कमरे में ही परिवार के लोग सो रहे थे l लेकिन चोरों ने भनक तक नहीं लगने दी l
चोर अलमारी का लॉक तोड़कर अलमारी में रखे सोने- चांदी के कीमती जेवरात व हजारों रुपए का कैश चोरी कर फरार हो गए सुबह जब परिवार के लोग जागे तो देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी के ताले टूटे हुए थे घर में चोरी हो चुकी थी जिसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी और मामला दर्ज कराया फिलहाल पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जा शुरू कर दी है मामले की जांच एएसआई महेश कुमार कर रहे हैं

