राजस्थान में 71 बांध ओवरफ्लो


राजस्थान में इस बार मानसून आने से पहले बांधों में पानी आना शुरू हो गया। राज्य में मानसून के पूरी तरह से एक्टिव होने से पहले ही 68 बांध ओवर फ्लो हो गए, जिसमें से 22 ऐसे बड़े बांध है।

इनकी क्षमता 4.25 मिलियन क्यूबिक मीटर से भी ज्यादा है। बीसलपुर, जवाई, गुढा, सरदारसमंद जैसे बड़े बांध जिनमें जुलाई मिड में पानी की आवक शुरू होती उनमें भी इस सीजन मानसून से पहले पानी आ गया।

जल संसाधन विभाग से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में कुल 690 बांध में से केवल 3 बांध ही फुल भरे थे। इसमें जयपुर का चंदलाई, शिवकी डूंगरी और उदयपुर का सोम पिकअप बांध है, जो मानसून से पहले तक भरे थे। लेकिन बिपरजॉय तूफान और मानसून के बाद ये संख्या बढ़कर 74 हो गई। इसमें 52 छोटे बांध है, जिनकी भराव क्षमता 4.25 मिलियन क्यूबिक मीटर से कम है, जबकि 22 बड़े बांध है, जिनकी भराव क्षमता 4.25 मिलियन क्यूबिक मीटर से ज्यादा है।


CATEGORIES
Share This