पुनिया की प्याऊ में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला










पुलिस कमिश्नरेट के झंवर थाना क्षेत्र के पुनिया की प्याऊ में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में आज ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैं। आरोप है की रात को मौके पर एक पार्क से पौधे और ट्री गार्ड हटा दिए गए। इसको लेकर आज सुबह विवाद हो गया। इसमें दोनों पक्षों के 4-5 लोगों को चोट पहुंची है। आरोप है की राहगीरों के साथ भी मारपीट की गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

