तबीयत बिगड़ने से कानोड़ न्यायिक मजिस्ट्रेट की मृत्यु










उदयपुर के कानोड़ में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शेरसिंह मीणा(45) की गुरूवार बीती रात मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। रात को उल्टी होने पर उन्हें तुरंत कानोड प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां मौके पर कानोड़ थानाधिकारी मनीष खोईवाल सहित कई अधिवक्ता पहुंच गए
इलाज के दौरान देर रात अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शेरसिंह ने दम तोड़ दिया। प्राथमिक जांच में उनकी मृत्यु का कारण हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा है। कानोड़ सीएचसी में उनके शव का मेडिकल बोर्ड से शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

