मौसम अपडेट:बढ़ते तापमान के बीच शाम को आंधी-रात को बूंदाबांदी, गांवों में बरसात-ओले भी गिरे










माैसम के मिजाज में रोज उतार-चढ़ाव हाे रहा है। एक दिन पहले बूंदाबांदी के आसार बीकानेर में कम हाे गए थे लेकिन अब फिर से दाे-तीन दिन बूंदाबांदी और आंधी की संभावना बनने लगी। शनिवार काे भी दिन में उमस के बाद शाम काे आंधी के बाद बूंदाबांदी हुई। शनिवार काे ही माैसम विभाग ने बीकानेर ऑरेंज अलर्ट में शामिल करते हुए आंधी और बूंदाबांदी के संकेत दिए हैं। दाेपहर तक उमस कम थी लेकिन दाेपहर बाद उमस बढ़ गई
शाम छह बजे आंधी आई। आंधी के कारण आसमान में धूल छा गई। आने वाले दाे तीन-दिन ऐसे हालात रह सकते हैं लेकिन तापमान में गिरावट के काेई आसार नहीं है। आने वाली नाै जून तक तापमान 44 डिग्री यानी लू से शहर काे सामना करना हाेगा। रात का तापमान भी 30 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। शनिवार काे ही न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जाे सामान्य से 3 डिग्री कम है। यानी 29 डिग्री तापमान जून के पहले सप्ताह में हाेना चाहिए। दिन का तापमान 38.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।

