बोलेरो पलटने से युवक की मौत









कस्बे के जटमासी रोड स्थित बर्फ फैक्ट्री के पास शनिवार की शाम को एक बोलेरो गाड़ी पलट गई जिससे उसमें सवार युवक सचिन जाटव की भरतपुर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। हैड कांस्टेबल जुगलसिंह ने बताया कि मोबाइल फोन के जरिये सूचना मिली कि एक बोलेरो गाड़ी पलट गई है तथा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। इस सूचना पर मौके पर पहुंचे। तब तक परिजन युवक सचिन जाटव पुत्र महेश जाटव निवासी सिरसौंदा को निजी वाहन से भरतपुर ले गए। लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News


