पद भरने की छूट दी…राेस्टर पर सवाल, नतीजा भर्ती अटकी










क्षेत्र या जिलों को लेकर सरकार के भी अलग-अलग रवैये सामने आ रहे हैं। प्रदेश के चार कृषि और वेटरनरी विवि में पदाें काे भरने की छूट दी गई थी लेकिन भर्ती सिर्फ मुख्यमंत्री के गृह जिले जाेधपुर कृषि विवि में ही पूरी हुई। वेटरनरी विवि में राेस्टर पर सवाल उठाते हुए भर्ती राेक दी। यहां 2013 के बाद से अब तक भर्ती नहीं हुई। सरकार ने वेटरनरी विवि में 72 की एक और 24 शैक्षणिक पदाें की दूसरी भर्ती की अनुमति दी। विवि ने 2021 में ही राेस्टर सरकार के पास भेज दिया। सरकार ने 2022 में राेस्टर मंजूर कर दिया। उसी पैटर्न से भर्ती हुई लेकिन एक शिकायत पर पूरी भर्ती छह महीने से अटकी हुई है। स्वामी केशवानंद राजस्थान विवि ने ताे पिछले कुलपति के समय भर्ती ही निरस्त कर दी और नए सिरे से भर्ती करने के लिए कहा। इस संबंध में प्रदेश के कई विवि के कुलपतियाें ने भी भास्कर से बातचीत में माना ये विवि का आत्मघाती कदम है। अभ्यर्थी चाहें ताे आगे वाली भर्ती भी रुकवा सकते हैं। न्यायालय ऐसे में मामले में अभ्यर्थियाें की पीड़ा सुनती है क्याेंकि भर्ती निरस्त हाेने के पीछे काेई वाजिब कारण नहीं दिया।

