जयपुर की ज्वेलरी शॉप में फायरिंग










जयपुर की ज्वेलरी शॉप में गुरुवार रात नकाबपोश बदमाश ने लूट का प्रयास किया। ज्वेलरी शॉप में घुसे बदमाश ने ऑनर्स को डराने के लिए फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर ड्यूटी पर जा रहे कॉन्स्टेबल ने हिम्मत दिखाकर हथियारबंद बदमाश को धर-दबोचा। माणक चौक थाना पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर बदमाश को अरेस्ट किया। पुलिस ने बदमाश के पास मिली लोडेड पिस्तौल को जब्त किया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

