एनिमल अटेंडेंट के 5934 पदों पर होगी सीधी भर्ती


पशुपालन विभाग में 5934 पदों पर एनिमल अटेंडेंट की सीधी भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। पशुपालन विभाग में अब तक चल रहे पदनाम जलधारी, सफाईकर्ता और गडरिया के पदों का नाम अब एनिमल अटेंडेंट कर दिया है। एनिमल अटेंडेंट की एज्यूकेशनल क्वालिफिकेशन 8वीं से बढ़ाकर 10वीं की गई है

एनिमल अटेंडेंट की ड्यूटी नए वैटरीनरी अस्पतालों और सब सेंटर्स पर लगाई जाएगी। वैटरिनरी सेंटर्स पर इलाज के लिए आने वाले घायल और बीमार पशुओं का प्राथमिक उपचार करने की जिम्मेदारी इन्हें दी जाएगी। सरकार ने पिछले दो साल में बड़ी संख्या में नए वैटरिनरी अस्पताल और सब सेंटर्स खोले हैं, इन भर्तियों के बाद खाली पड़े पदों को भरा जाएगा।

जल्द आवेदन मांगने का प्रोसेस शुरू होगा

सीएम की मंजूरी के बाद अब इन पदों पर भर्ती का प्रोसेस शुरू होगा। इन पदों पर भर्ती की एजेंसी भी अब तय की जाएगी। चुनावी साल होने के कारण भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू करवाने के निर्देश हैं, इसलिए इन पदों पर भर्ती के लिए अगले महीने आवेदन मांगे जा सकते हैं।


CATEGORIES
Share This